फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रांतियों को दूर कर कराएं टीकाकरण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लोग, प्रधान, कोटेदार, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीणों की भ्रांतियां दूर करें और उनको टीका लगवाएं। टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने पर संबंधित ब्लाक अधिकारी जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता समूह की बैठक करें। ग्रामवासियों में टीकाकरण के संबंध में फैल रही भ्रांतियों को दूर करें और शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
उन्होंने कहा कि जिस ब्लाक में टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप नहीं होगा वहां के बीडीओ, एमओआईसी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजेेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें