फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे मेडिकल स्टोर, भटके मरीज

Wed, 14 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एवं सीडीएफयूपी के संयुक्त आह्वान पर जिले के दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। इससे मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ा। दुकानदारों ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बताते चलें कि आनलाइन खरीदारी, फार्मासिस्ट समस्या एवं फार्मासिस्ट की अनुपलब्धता के विरोध में बुधवार को जिले के दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। दुकानें बंद होने से मरीज दवा के लिए भटकते रहे। दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा नगर मजिस्ट्रेट को सौपा। इसमें दवा की नई नीति से दवा व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने

की बात कही। इस मौके पर शहर के कई दवा व्यापारी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में  बाल किशन गुप्ता, नितीश मुखर्जी, राजा बक्श सिंह, अनोज मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, माजिद खान, कुलदीप गुप्ता,विनोद अग्रवाल, आलोक गुप्ता, अनुराग सिंह, अखिलेश गुप्ता, अशोक सिंह, संजीव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


दवा व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
दवा व्यापार मेें आनलाइन खरीदारी, फार्मासिस्ट की समस्या, अनुपलब्धता आदि मांगों को लेकर ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट सीडीएफ यूपी के तत्वावधान में दवा व्यापारियाें ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। इसके चलते मरीज, तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।

नगर के बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर स्थित दवा व्यापारी मृदुल कपूर, पंकज, रिजवान, नजीब, चंद्रमोहन, आनंद, फुरकान आदि ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दुकानें बंद करते हुए मांगे पूरी किए जाने की मांग की। उधर  गोपामऊ में भी दवा दुकानदारों की हड़ताल से रोगी, तीमारदार परेशान रहे। गोपामऊ में मेडिकल स्टोर संचालाकों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें