फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, शिकायत पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिना लाइसेंस के परचून की दुकान की भांति मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहे हैं। शिकायत के बाद शासन के आदेश पर औषधि निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ा और 70,000 मूल्य की एलोपैथिक दवाएं बरामद कीं।
विज्ञापन

कासिमपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर किसी ने शिकायत दर्ज करा दी। इस पर लखनऊ मंडल के औषधि विभाग के सहायक आयुक्त बृजेश कुमार के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने छापा मारा।
औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष ने बताया कि थाना कासिमपुर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारने में बिना लाइसेंस के कासिमपुर क्षेत्र के हुसेंनपुर कुडौनी में मेसर्स आशुतोष मेडिकल स्टोर संचालित मिला। संचालक आशुतोष पुत्र कृष्ण पाल से जब अभिलेख मांगे गए तो वह दिखा नहीं सके। बरामद दवाओं को सीज कर दिया गया है। तीन एलोपैथिक दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने पर संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें