सवायजपुर। कस्बा स्थित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में निगरानी में रखे गए पाली के पांडेपुर निवासी मदन पाल पुत्र सदानंद की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी, दस्त आने लगे।
तबीयत बिगड़ने पर डयूटी पर तैनात राजस्व निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने एसडीएम सवायजपुर को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर एंबुलेंस से मदनपाल को सीएचसी ले जाया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने युवक का परीक्षण कर इलाज किया। बताया कि युवक में गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। उल्टी दस्त की शिकायत थी, दवा दी गई है।