पिहानी। सई नदी के उमरसेढ़ा पुल पर नहाने के दौरान छात्र की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइयां निवासी आदित्य (18) पुत्र रामकुमार बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। इन दिनों गांव के आगे स्थित उमरसेढ़ा पुल पर पानी चल रहा है। सई नदी के उफनाने और पुल नीचा होने के कारण यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार दोपहर बाद आदित्य नहाने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ उमरसेढ़ा पुल पर गया था।
इसी दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया और गहरे पानी में डूब गया। जानकारी पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।