फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मथुरा की टीम पकड़ेगी सांडी के बंदर, बोर्ड ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांडी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें तय किया गया कि मथुरा से टीम बुलाकर कस्बे के लोगों के लिए सिर दर्द बने बंदरों को पकड़वाया जाएगा। पकड़वाए जाने के बाद इन बंदरों को लखीमपुर जनपद के गोला के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीन दयाल नगर विकास योजना के तहत चार मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजे जाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से हुआ।
पालिका सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता के प्रस्ताव पर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने शासन को पत्र भेजा था। इस पत्र में दीन दयाल नगर विकास योजना के तहत निकाय क्षेत्र में विकास कार्य करवाने का उल्लेख था। अब इसी पर शासन ने विस्तृत कार्य योजना मांगी है।
विज्ञापन

ऐसे में चार मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बैठक में तय किया गया कि बाबा कालेज के पास सेल्फी प्वाइंट बनवाया जाएगा। पक्षी विहार तिराहा और इंदिरा पार्क को विकसित किया जाएगा। लंबे समय से विवादित रहे मंगला देवी मंदिर मार्ग पर स्थित होलिका दहन के मामले में न्यायालय से नगर पालिका के पक्ष में फैसला आ गया है।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि इस होलिका दहन स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और चहारदीवारी भी बनवाई जाएगी। बैठक में सभासद गौरव गुप्ता, विजय यादव, गगन गुप्ता, राजू अग्निहोत्री ने सफाई नायकों पर लापरवाही का मामला उठाया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने सफाई नायकों को सदन में ही बुला लिया और चेतावनी दी। बैठक में शहनवानों, पीयूष पाठक, साजिद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें