फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गांवों की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए पहुंचने लगी सामग्री, सत्यापन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए पहुंचने लगी सामग्री, सत्यापन होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों में जल्द ही बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी मिलने वाली हैं। पंचायतीराज विभाग ने 217 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए फर्नीचर और पाठ्यपुस्तकों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारियाें पंचायत से कहा है कि लाइब्रेरी के पहुंचने वाली सामग्री का मिलान और सत्यापन अवश्य करें।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के माध्यम से गांवों के बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डीपीआरओ ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए विभाग के माध्यम से करीब 65,000 रुपये से फर्नीचर की आपूर्ति कराई जा रही है। इसमें छह बुक सेल्फ, दो रीडिंग मेज, दो कंप्यूटर मेज, एक कार्यालय सहायक के लिए मेज, सामग्री रखने के लिए एक अलमारी और 13 कुर्सी दी जा रही हैं। एडीओ पंचायत फर्नीचर का मिलान और सत्यापन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें