फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
फोटो-01- वेदराम। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग पर बुधवार रात साइकिल सवार राजमिस्त्री को ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी वेदराम (48) राजमिस्त्री थे। पिछले कुछ दिनों से वह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन निवासी राम किशन के यहां काम कर रहे थे। बखरिया के ही प्रेमसागर और जीवाराम उनके साथ मजदूरी करते थे। भाई राम पेंटर ने बताया कि बुधवार रात वेदराम लमकन से काम कर साइकिल से घर जा रहे थे। उनसे कुछ आगे अपनी-अपनी साइकिल से प्रेम सागर और जीवाराम भी थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर नया गांव के पास ऑटो ने साइकिल में टक्कर मार दी।
आवाज सुनकर आगे जा रहे साथी मजदूरों ने मौके पर जाकर देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान वेदराम की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी निर्मला, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि परिजनाें से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें