फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत...विसरा सुरक्षित, पोस्टमार्टम में मौत की वजह नहीं हुई साफ

Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मृतक की मां गयाकुमारी ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे। शनिवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम में चोट नहीं मिली है। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के सोहासा में संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन

सोहासा निवासी अखिलेश (35) राजमिस्त्री था। बुधवार को वह कोथावां में बरातघर का निर्माण करने गया था। निर्माण कार्य रावल गांव निवासी एक ठेकेदार करा रहा है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम ठेकेदार अपने पुत्र और सोहासा निवासी एक मजदूर के साथ अखिलेश को मकान के बाहर छोड़कर चले गए।
अखिलेश बेहोशी की हालत में था। देर रात घर में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां गयाकुमारी ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे। शनिवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं मिली है चोट
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में चोट नहीं मिली है। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें