फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर मजरा अहमी में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अलीशाबाद मजरा गोबरहा निवासी सर्वेश ने बेटी किरन (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व पिहानी के गाजीपुर मजरा अहमी गांव मेें दीपक पुत्र लालाराम के साथ की थी। उसके संतान नहीं थी। सर्वेश ने बताया कि बेटी के ससुराली दहेज में फ्रिज, बाइक की मांग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उसे बेटी की मौत की सूचना मिली।
वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। उसका कहना है कि उसे किरन का शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति दीपक, ससुर लालाराम, सास विद्यावती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं घटना में ससुराली चुप्पी साधे हैं। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें