फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला नौशहरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने और शव फांसी पर लटका देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नौशहरा निवासी आनंद पान मसाला कंपनी में सेल्समैन है। उसकी शादी जनवरी में बघौली थाना क्षेत्र के गोड़ाराव मड़िया निवासी उमाशंकर की पुत्री प्रिया (25) के साथ हुई थी।
मंगलवार सुबह प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आनंद का कहना है कि घरेलू विवाद के बाद प्रिया ने फांसी लगा ली, लेकिन प्रिया के पिता उमाशंकर ने कहा कि दहेज के लिए प्रिया की हत्या कर दी गई और शव फांसी पर लटका दिया गया। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि उमाशंकर की तहरीर पर पति आनंद, जेठ संतोष, ससुर रामसनेही और सास विंदेश्वरी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें