फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गहिरा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने और शव फांसी पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गहिरा निवासी पंकज खेती करता है। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा निवासी बचान प्रसाद की पुत्री सीता (24) के साथ हुआ था। सोमवार को संदिग्ध हालात में सीता की मौत हो गई। सूचना पर पिता बचान प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्हें शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बचान प्रसाद का आरोप है कि सीता का पति पंकज, ससुर द्वारिका प्रसाद, जेठ ओंकार, जेठानी मनोरमा और नंद मालती आए दिन कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें