फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकती मिली नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम काईमऊ में गुरुवार देर रात नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात मेें कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानीमऊ निवासी शाबान ने बताया कि उसने बहन शवीकन (28) की शादी 17 अगस्त 2020 को सांडी के ग्राम काईमऊ निवासी युवक के साथ की थी।
गुरुवार शाम शवीकन का शव ससुराल में दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका का भाई परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। शाबान ने बताया कि ससुराली दहेज की मांग कर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। मामले में ससुराली चुप्पी साधे हैं। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें