फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलीपुरवा में विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

मंगलीपुरवा निवासी अमित गुप्ता मोहल्ले में ही किराने की दुकान चलाता है। फरवरी में ही उसकी शादी गुप्ता कालोनी निवासी उमेश की पुत्री शालू (27) के साथ हुई थी। अमित के मुताबिक सोमवार सुबह वह दुकान खोलने गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस घर आया तो कमरा अंदर से बंद मिला। इस पर उसने शालू को आवाज दी।
विज्ञापन

कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की के शीशे से देखा तो शालू फांसी पर लटकती दिखी। खिड़की के शीशे को तोड़कर कमरे में घुसे अमित ने शालू को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शालू को मृत घोषित कर दिया। शालू के जेठ संदीप ने घटना की वजह स्पष्ट न होने की बात कही है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें