फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते सीओ उमाशंकर सिंह साथ में थानाध्यक्ष अशोक यादव। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम घसा में शनिवार शाम विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के थाना कांठ के ग्राम पलेहुरा निवासी वर्षा (22) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पचदेवरा के ग्राम घसा निवासी शैलेंद्र के साथ हुई थी। उसका चार माह का बेटा है। शनिवार दोपहर वर्षा का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद ससुराली फरार हो गए। मायके पक्ष से मां उर्मिला परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। उर्मिला ने बताया कि ससुराली दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसओ अशोक यादव ने मौके पर पहुंचकर मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया मृतका की मां ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
ससुराली फरार, चौकीदारों को पीटा
वर्षा की मौत के बाद ससुराली फरार हो गए। चौकीदार रामकरन व रामराज शव के पास मौजूद थे। मायके पक्ष ने उनसे ससुरालियों के बारे में पूछा तो चौकीदारों ने जवाब नहीं दिया। इस पर मृतका की मां और भाई का पारा चढ़ गया। दोनों ने चौकीदारों पर डंडे से हमलाकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल चौकीदारों को शाहाबाद सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

न्याय के लिए भटक रही थी वर्षा
वर्षा ने एक माह पूर्व थाने में शिकायत की थी। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे चलता करती रही। शुक्रवार को वर्षा ने थाने पहुंचकर प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें