बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के धौंकलखेड़़ा गांव में विवाहिता का शव रस्सी के फंदे से उसके ही घर में लटकता मिला।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
धौंकलखेड़ा गांव निवासी सुशीला तिवारी (40) एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई थीं। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे उन्होंने परिजनों के साथ घर में ही चाय पी। इसके बाद कमरे में चली गईं। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
इस पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो सुशीला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पति सुशील और एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।