फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा निवासी दीपक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी अंजू (40) बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। शुक्रवार को उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे।
विज्ञापन

वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद कर छत के कुंडे पर रस्सी से फंदा लगा लिया। स्कूल से वापस आए बच्चों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो अंजू फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद पड़ोसी छत के रास्ते उसक घर के अंदर गए और दरवाजा खोला। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मृतका का मायका बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर में है। मायके वालों के साथ ही पति को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें