फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा के चियासर घाट व रामगंगा के गोरिया में बनेंगे पैंटून पुल, फर्रूखाबाद से होगा सीधा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। सवायजपुर के पंचनद से घिरे कटियारी क्षेत्र के लोगों के लिए शासन ने शुक्रवार को खजाना खोल दिया। गंगा नदी पर चियासर घाट और रामगंगा नदी पर गोरिया के पास पैंटून पुल बनवाए जाने की स्वीकृति जारी कर दी है। शासन ने स्वीकृति के साथ ही 1.86 करोड़ की राशि भी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक को जारी कर दी है।
गंगा, रामगंगा, गर्रा के साथ ही नीलम व गंभीरी नदी से घिरे कटियारी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयास से गंगा व रामगंगा नदी पर पैंटून पुल को शासन ने स्वीकृृति दी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक की ओर से गंगा नदी पर चियासर घाट व रामगंगा नदी के गोरिया घाट पर पैंटून पुल की आवश्यकता जताते हुए प्रस्ताव शासन को भेजे थे। पांच नदियों से घिरे व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की आवागमन की समस्या को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार ने बताया कि पैंटून पुल के लिए सवायजपुर क्षेत्र के ब्लॉक हरपालपुर के दहेलिया-जीवनपुरवा के पास गंगा नदी पर चियासर घाट पर करीब 1.17 लाख व रामगंगा नदी पर गोरिया गांव के पास घाट पर 69 लाख का बजट जारी हुआ है। पैंटून पुल के निर्माण से दो दर्जन गांवों के लोगों का कन्नौज व फर्रुखाबाद से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। चियासर घाट से कन्नौज व गुरसहायगंज की दूरी 20-25 किमी. कम हो जाएगी। पुलों के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन


... और इसलिए देनी पड़ी पैंटून पुल की मंजूरी
चियासर घाट पर गंगा नदी पर और गोरिया में रामगंगा नदी पर पैंटून पुल की मंजूरी विधायक की पैरवी के चलते मिल गई। दरअसल आम तौर पर अब पैंटून पुल नहीं बनाए जाते हैं। उक्त दोनों ही स्थानों पर पक्का पुल बनाया जाना तकनीकी कारणों से संभव नहीं था। दरअसल किसी भी नदी पर अप और डाउन स्ट्रीम पर दस किलोमीटर से कम दूरी पर दो पुल नहीं बनाए जा सकते। पूर्व में ही अर्जुनपुर में पुल निर्माणाधीन है। इसके दोनों तरफ चियासर घाट और गोरिया घाट है। इनकी दूरी अर्जुनपुर पुल से दस किलोमीटर से भी कम है। इसी के चलते यहां पैंटून पुलों की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें