फोटो-29-फूलमती। फाइल फोटो
- हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसीहरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव में विवाहिता का शव सोमवार दोपहर बाद घर में ही रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने बीमारी के कारण खुदकुशी कर लेने की बात कही है। मृतका के पिता ने ससुर और देवर पर घरेलू बंटवारे को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
कर्ता निवासी राम बरन सिलाई का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से वह गांव में ही था। उसने बताया कि सोमवार दोपहर बाद पत्नी फूलमती (35) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया कि दोपहर में वह गांव गया था। वापस घर पहुंचने पर फूलमती का शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंचे फूलमती के पिता सांडी थाना क्षेत्र के समजलपुर निवासी विजय बहादुर ने आरोप लगाया कि घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर ससुर और देवर फूलमती की हत्या की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।