फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव में विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंबारीगांव निवासी रमन सिंह की शादी 15 साल पहले सीतापुर जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरिकिशनपुरवा निवासी मनीषा (35) के साथ हुई थी। रमन सिंह झांसी में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पत्नी मनीषा गांव में एक पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहती थीं। बुधवार देर शाम बच्चों ने उनका शव मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से लटका देखा।
घटना का पता चलने पर पिता शिव कुमार सिंह और पति रमन सिंह मौके पर पहुंचे। शिव कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें