फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली के बिलों में संशोधन न होने पर हंगामा

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय पर बिल जमा करने को लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन


- विद्युत उपखंड कार्यालय सदर का मामला, पुलिस ने शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगर में बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल में संशोधन न होने पर बुधवार को विद्युत उपखंड कार्यालय सदर पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। कर्मचारी और उपभोक्ताओं के बीच विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
शहर में 55 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय, उपखंड कार्यालय सदर और कोयल बाग काॅलोनी में संचालित बिजली बिल काउंटर पर सितंबर में पैसा जमा किया था। काउंटर से उनको जमा रसीद भी दी गई थी, मगर जब अक्तूबर में उपभोक्ताओं के बिल आए तो उसमें बकाया लगकर आया। उपभोक्ताओं ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारण है, जल्द ही उसका समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए उपभोक्ताओं की रसीद जमा करा ली गई। उपखंड अधिकारी कार्यालय से 25 अक्तूबर तक बिल में संशोधन करने का आश्वासन दिया गया था। इस पर बुधवार को उपभोक्ता उपखंड कार्यालय पहुंचे, मगर किसी भी उपभोक्ता के बिल में संशोधन नहीं किया गया। इस हंगामा शुरू हो गया।
जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी सदर आकाश वर्मा और एसडीओ कोयलबाग केपी सिंह मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को शांत करने का प्रयास किया, मगर नतीजा सिफर रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


- जिम्मेदार नहीं दे रहे सके सटीक जवाब
बिल संशोधन के विषय में अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्रा का कहना है कि यह अधिशासी अभियंता के स्तर का मामला है। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका का कहना है कार्यदायी संस्था पहले से कार्य कर रही थी। तकनीकी समस्या है। निदान का प्रयास किया जा रहा है। निदान कब तक होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें