फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सोने की चेन और अंगूठी के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहानी। दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के दमगढ़ा गांव निवासी रामऔतार की पुत्री हिंसती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले प्रदीप निवासी कोरिगवां थाना मझिला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर उसे मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। पिता को मांग के बारे में बताया तो उन्होंने असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन इस पर और भड़क गए। बीती 19 अगस्त को पति प्रदीप, ससुर मुनेश, देवर संदीप, सास नन्हीं व ननद शिवांशी ने उसे मारापीटा और धक्के देकर घर से निकाल दिया। मायके पर फोन कर उसने अपने भाई रामसरन को बुलाया और उसके साथ मायके आई। तबसे मायके पर ही रह रही है। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें