फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंढ़ा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। भाई की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम कौंढ़ा निवासी प्रदीप की शादी शाहजहांपुर जिले के ग्राम आदमपुर निवासी सुशीला (22) के साथ दो साल पहले हुई थी। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे तक सुशीला परिजनों को नजर नहीं आई तो परिजन उसके कमरे में गए। कमरे में सुशीला का शव फंदे पर लटक रहा था।
शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने सुशीला के भाई खुशीराम को घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह खुशीराम भी मौके पर आ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई खुशीराम ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज में एक बाइक और बीस हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आए दिन सुशीला को प्रताड़ित किया जा रहा था। देहात कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर पर पति प्रदीप, जेठ अखिलेश, जेठानी, ससुर राम बहादुर, सास, नंद चिरैया और नंदोई विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें