फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाई को आई मिस यू का मैसेज व जहर की फोटो भेज विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर नवविवाहिता ने 27 मई को जहर की फोटो भाई को वॉट्सएप पर भेजकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सास के मोबाइल से फोटो के साथ ही भाई को आई लव यू और आई मिस यू का मैसेज भी भेजा। लखनऊ के एक अस्पताल में ले जाने पर नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया गया। भाई की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के करवा निवासी शोभित सिंह ने बताया कि बहन महिमा (27) की शादी बघौली थानाक्षेत्र के बर्रधूमन निवासी सत्यम सिंह के साथ बीती 26 अप्रैल को हुई थी। दावा है कि तिलक में 10 लाख रुपये देने के साथ ही जेवर चढ़ाए थे। शादी में थार खरीदने के लिए भी परिजनों ने पांच लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी महिमा को पति सत्यम समेत ससुराली आए दिन कम दहेज लाने का ताना देते थे। इसके कारण महिमा अवसाद में चली गई थी।
बताया कि 27 मई को महिमा ने सास रेनू के मोबाइल से भाई सत्यम को वॉट्सएप किया। इसमें आई लव यू, आई मिस यू लिखकर जहर की फोटो भी भेजी। इसका पता चलते ही शोभित सक्रिय हो गया। इस बीच पता चला कि बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और 27 मई की रात लखनऊ के एक अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 28 मई को लखनऊ में पोस्टमॉर्टम के बाद महिमा का अंतिम संस्कार हुआ। बघौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि पति सत्यम सिंह, सास रेनू सिंह, ससुर अवध कुमार सिंह, ससुर के बड़े भाई कपिल सिंह और छोटे भाई राजवीर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें