फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के घासीरामपुरवा में शुक्रवार को फर्राटा पंखे में करंट उतरने से विवाहिता की झुलसकर मौत हो गई। घासीरामपुरवा निवासी राजमिस्त्री राजू नोएडा में काम करते हैं। उनकी पत्नी फूलमती (45) शुक्रवार शाम घर में फर्राटा पंखा सीधा कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। बेटी पूजा ने बताया कि करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसी फूलमती को सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पति, सात बेटियां और एक बेटा है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव कब्जे में लिया है। करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें