फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता ने कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र के चौकी अमिरता गांव में एक विवाहिता ने कुंडा में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया गया कि विवाहिता कोई संतान न होने के कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव चौकी मजरा अमिरता निवासी विमल की पत्नी नीलम (27) ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में खुद को अकेला पाकर साड़ी के सहारे कुंडे में लटक कर जान दे दी। घर के लोग जब किसी काम से ऊपर पहुंचे तो शव लटकता देखा। ससुराल वालों ने बताया कि मृतका संतान नहीं होने से दुखी थी और मानसिक तनाव में रहा करती थी। महिला के मायके सीतापुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र बसंतपुर गांव को सूचना भेजी गई है। थाना प्रभारी सुनील दत्त कौल ने बताया कि इस बाबत कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें