हरदोई। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त में स्टांप शुल्क व पंजीयन शुल्क निर्धारित से कम जमा किए जाने के चार मामलों में चार लोगों को 12:33 लाख रुपये जमा किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।
बताया कि शहर के मोहल्ला इदरीशगंज निवासी शोएब अख्तर ने 9,64,410 रुपये के कम स्टांप व निबंधन शुल्क अदा किया था। शोएब को 1,057,026 रुपये, ऐसे ही उन्नाव जनपद के बांगरमऊ के मऊ निवासी कल्लो पत्नी को एक लाख 481, बिलग्राम तहसील क्षेत्र के खंदेरिया के मजरा सुमेरगंज निवासी रमतुन निशा पत्नी मोहम्मद आबिद को 30,557 रुपये और सवायजपुर क्षेत्र के हथौड़ा निवासी सजनी पत्नी धर्मवीर को 36,150 रुपये जमा किए जाने का आदेश दिया गया है। सभी ने सितंबर माह में ही जमा कराए जाने की अनुमति मांगी है। (संवाद)