फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
फोटो-18- विद्यावती। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के गुरधनिया गांव में शनिवार देर शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतका के पति के मुताबिक दो माह पहले उसके छोटे पुत्र की मौत हो गई थी। जब से मृतका परेशान थी।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरावां के मजरा गुरधनिया निवासी सतीश चंद्र खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी विद्यावती (42) शनिवार शाम कमरे में लेटने चली गई थीं। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आईं तो परिजन कमरे की ओर गए। उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर विद्यावती का शव साड़ी के फंदे से लटका दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा।
परिवार में पति, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों में से एक की शादी हो चुकी है। मृतका के पति ने बताया कि उसके सबसे छोटे पुत्र प्रियांशु की मौत बीमारी से 16 जुलाई को हो गई थी। इसके बाद से ही विद्यावती परेशान रहती थीं। प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें