फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर में महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतका के भाई ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी निवासी बीपी कुमार राजमिस्त्री हैं। वह शहर के राधानगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी पुष्पा (35) का मायका सुरसा थाना क्षेत्र के दहिगवां में है। बीपी के चचेरे भाई अनूप ने बताया कि सोमवार को पुष्पा अपनी बीमार मां को देखने पति के साथ मायके गई थीं। शाम को वापस घर आ गई थीं।
बुधवार सुबह बीपी काम पर चले गए थे जबकि पुष्पा की सास आंगनबाड़ी केंद्र चली गइ्र थीं। कुछ देर बाद अनूप घर गया तो उसे पुष्पा के कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान उसे पुष्पा फंदे से लटकी दिखी तो उसने परिजन को फोन कर जानकारी दी। परिजन के साथ पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर मृतका का भाई भन्नू भी मौके पर पहुंचा। उसने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मृतका की शादी लगभग 14 साल पहले हुई थी। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदेहास्पद मिलेगा तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें