फोटो-19- कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए बैंड संचालक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शादी विवाह में बैंड बाजा बजाने की अनुमति की मांग को लेकर बैंड बाजा संचालकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बैंड बाजा संचालक रितुराज, सुनील कुमार, नादिर अली आदि ने कहा कि बैंड बाजा बजाकर ही वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन सरकार के लगाए गए नाइट कर्फ्यू की वजह से इनका रोजगार बिल्कुल खत्म सा हो गया है।
ऐसे में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से शादियों में बैंड बाजा बजाने की अनुमति प्रदान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर मो. नसीफ, फिरोज आदि बैंड बाजा संचालक मौजूद रहे।