फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धनतेरस पर सज गया 10 करोड़ का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धनतेरस आज है। इस दिन आम से लेकर खास तक अपने बजट अनुसार खरीदारी जरूर करते हैं। शोरूम से लेकर फुटपाथ तक का बाजार सज गया है। मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) सहित धातु के लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की मूर्तियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। धनतेरस से सराफा, वाहन, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, मोबाइल बाजार में उत्साह है। व्यापारियों को करीब 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस की रौनक बाजार में गुरुवार से ही दिखने लगी। शोरूम सजे दिखे। फुटपाथ पर लगीं मूर्तियों, सजावटी सामान, झालरों की दुकानों रोशनी से जगमगाते दिखीं। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियों के पूजन का खास महत्व है, वैसे तो अब लोगों ने धातु और यहां तक की चांदी की मूर्तियों को पूजन में शामिल किया है। ऐसे में दुकानदारों में भी बिक्री को लेकर उत्साह है।
कार-बाइक के साथ ही ज्वैलर्स के शोरूमों पर खरीदारों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा, बर्तन बाजार भी अपनी चमक बिखेरेगा।

झाड़ू की खरीदारी का है विशेष महत्व
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी से घर की निर्धनता दूर होती है। सुख-समृधि में वृद्धि होती है। घर की नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं। झाड़ू के दान का भी महत्व बताया गया है।
विज्ञापन


खील-खिलौने के बिना पूजन अधूरा
दिवाली से ठीक पहले होने वाली गन्ने और धान की फसल से ही खिलौने, चूरा व अक्षत बनते हैं। अक्षत को पूजा में वैसे भी विशेष स्थान हासिल है। ऐसे में दीपावली पर नवीन अनाज से बनी खील व खिलौने के उपयोग और लक्ष्मी-गणेश का भोग-प्रसाद लगाना, प्रसाद ग्रहण करने और बांटने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें