फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में शुरू हो गए मनरेगा के कार्य, आज से रफ्तार पकड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण बंद हुए मनरेगा के कार्य गुरुवार से शुरू हो गए। अब पूरे जनपद में शुक्रवार से मनरेगा के कार्य रफ्तार पकडे़ंगे। प्राथमिक तौर पर मनरेगा से जुड़े व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों और जल संरक्षण के कार्यों पर जोर रहेगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने कार्यों को ग्राम पंचायतवार चिन्हित भी कर लिया है।
विज्ञापन

यूं तो शासन स्तर से 20 अप्रैल के बाद से मनरेगा के कार्यों को शुरू करने की अनुमति कुछ विशेष निर्देशों के साथ दी गई थी, लेकिन जिले में कार्य शुरू नहीं हो पाया था। गुरुवार से जनपद में भी मनरेगा के कार्य शुरू कर दिए गए। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि सभी 1306 ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड धारकों को कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपद में 9077 ऐसे कार्य हैं जो पूर्व के वर्षों में शुरू किए गए थे, लेकिन 50 फीसदी से कम बजट ही उस पर खर्च हुआ है। इन सभी कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों की संख्या 5958 है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के 1105 लाभार्थियों को भी मनरेगा के तहत 90 दिन का कार्य उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली गई है और इस संबंध में संबंधित ग्राम सचिवों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों जैसे तालाब की खुदाई, मेड़बंदी आदि के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें