संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पटरियों की मरम्मत कार्य को लेकर लेकर शुक्रवार और शनिवार को मंगलीपुरवा फाटक बंद रहेगा। शुक्रवार को मंगलीपुरवा फाटक बंद होने से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ा। ऐसे में लोगों को काफी लंबा चक्कर काट कर सीतापुर रोड के लिए जाना पड़ा।
रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित मंगलीपुरवा फाटक क्रॉसिंग संख्या 278-बी पर पटरियों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। पटरियों की मरम्मत शुक्रवार और शनिवार को कराया जा रहा है। ऐसे में सड़क से आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। मंगलीपुरवा फाटक से सीतापुर रोड के अतिरिक्त मुरलीपुरवा गांव और मंगलीपुरवा के लिए रास्ता है। मंगलीपुरवा फाटक बंद होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रेलवे ने मंगलीपुरवा फाटक को बंद कर क्रासिंग संख्या 277-सी खदरा क्रासिंग को वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर खोला है। इसी वैकल्पिक मार्ग से शुक्रवार और शनिवार को वाहनों को गुजारा जाएगा।