फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंगल मूरति मारुती नंदन सकल अमंगल मूल निकंदन... श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

विज्ञापन
फोटो-10- जेष्ठ माह के मंगलवार को खेतुई बालाजी मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को लोगों ने मंदिरों और घरों में भगवान श्रीहनुमान जी का पूजन-अर्चन किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे हुए। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मंदिरों और घरों में मंगल मूरति मारुति नंदन सकल अमंगल मूल निकंदन पवन तनय संतन हितकारी हृदय विराजत अवध बिहारी... आदि चौपाई, चालीसा आदि पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहनुमान जी को भोग-प्रसाद लगाया। शहर के सभी मंदिरों के साथ ही श्रीराम-जानकी मंदिर, खेतुई श्री बाला जी मंदिर, चरौली में श्रीबाला जी धाम पर महंत ने पूजन-अर्चन किया। आरती उतारी और भोग-प्रसाद लगाया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। मौनी बाबा मंदिर पर भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रेलवेगंज में अरुणा पार्क के पास अजीत अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, पारुल अवस्थी आदि श्रद्धालुओं ने श्रीसुंदरकांड पाठ के साथ पूजन-अर्चन किया। भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

संडीला नगर के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। छोटा चौराहा स्थित भोला पंसारी, कपिल गुप्ता, शरद गुप्ता ने भंडारा करवाया। कछौना के लगड़ेदास मंदिर पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महरी गांव में बरमबाबा मंदिर में भंडारा हुआ।

फोटो-10- जेष्ठ माह के मंगलवार को खेतुई बालाजी मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद

फोटो-10- जेष्ठ माह के मंगलवार को खेतुई बालाजी मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद

फोटो-10- जेष्ठ माह के मंगलवार को खेतुई बालाजी मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद

फोटो-10- जेष्ठ माह के मंगलवार को खेतुई बालाजी मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें