फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई बाइक, नाले में गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर मृतक प्रदीप का पंचनामा भरवाते पिता मुन्नालाल। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
करवाचौथ के दिन पत्नी को बहन के घर छोड़कर घर लौट रहा युवक की बाइकअनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में युवक सड़क किनारे सूखे नाले में जा गिरा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र मुन्नालाल बुधवार को बाइक से अपनी पत्नी संतोषी को लेकर हरदोई के ग्राम कोर्रिया निवासी बहन श्वेता के घर छोड़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

देर शाम बेहटा गोकुल मानपुर मार्ग पर ग्राम मस्तीपुर खलीफा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई, प्रदीप उछलकर सड़क किनारे सूखे नाले में जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
रास्ते से गुजरी यूपी 100 की टीम ने प्रदीप को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने प्रदीप के पास मिले मोबाइल से परिजनों को मौत की जानकारी दी। कुछ ही देर में बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता मुन्नालाल ने बताया कि प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था, उसकी दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन

बताया कि वह विवाहित था, उसका तीन साल का एक बेटा है। प्रदीप मानपुर में कपड़े की दुकान करता था। करवा चौथ पर वह अपनी पत्नी को बहन के घर छोड़ने गया था। लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें