फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हत्या के प्रयास के दोषी को पांच वर्ष की सजा

Wed, 01 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के दोषी को पांच वर्ष की सजा
विज्ञापन

- घटना के 12 वर्षों के बाद आया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। न्यायालय अपर सत्र कोर्ट नंबर 15 (पॉक्सो एक्ट) ने महिला रक जानलेवा हमले के मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी टड़ियावां थाना क्षेत्र के लालापुर मजरा पाला निवासी अवधेश को पांच वर्ष की सजा और पांच हजार का अर्थदंड लगाया है।
लाला पुरवा निवासी मुनेंद्र पाल सिंह ने आठ मई 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि गांव के मुरली, मनोज, अवधेश, मोनू पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर रहे थे। जब उनकी बेटी कमला ने गाली देने से मना किया तो सभी ने बेटी को लाठी-डंडों से पीटा था। इसमें बेटी के सिर में गंभीर चोट आई। जब वह बेटी को बचाने लगा था तो उसे भी पीटा था। पुलिस में मुरली, अवधेश विनोद एवं धर्मेंद्र के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमे के दौरान मुरली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी चंदन सिंह ने बताया कि न्यायाधीश हेमेंद्र कुमार ने ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अवधेश को दोषी मानते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई। इसके साथ ही जुर्माने की 70 प्रतिशत धनराशि कमला को देने का आदेश दिया है। वहीं विनोद व धर्मेंद्र को साक्ष्य के अभाव में बरी किया। दोषी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें