फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को झाडिय़ों में खीचकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की सुबह खेतों तरफ शौच को गई किशोरी को युवक ने झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धारा मेें रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे उसकी (16) वर्षीय बहन खेतों तरफ शौच को गई थी। जहां पर गांव निवासी प्रकाश पुत्र कृष्ण कुमार पहले से मौजूद था। उसने किशोरी को अकेला समझ पीछे से आकर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किशोरी को झाड़ियों में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें