फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और बहादुर बिटिया ने शोहदे को पकड़ जड़ दिए तमाचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक बेटी ने सोमवार शाम खुद को अपराजिता साबित कर दिया। साइकिल से जा रही बहादुर बिटिया का पीछा करते आ रहे बाइक सवार युवक ने जब सिनेमा चौराहे पर उस पर फब्ती कसी तो उसने युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते उसे कई तमाचे जड़ दिए। युवती ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवती सोमवार शाम साइकिल से लखनऊ चुंगी जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ चुंगी के कुछ आगे एक बाइक सवार युवक उसका पीछा करते आया। सिनेमा चौराहे पर बाइक सवार युवक ने युवती को देख अश्लील टिप्पणी कर दी।
इस पर युवती ने साइकिल वहीं छोड़ दी और बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। उसने युवक के गाल पर कई तमाचे रसीद कर दिए। युवक ने भागने की कोशिश की तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की बहादुरी देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया।
शहर कोतवाली के निरीक्षक सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती ने बहादुरी का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें