फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संदिग्ध हालात में युवक के जांघ में लगी गोली,रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के गांव सुगवां में संदिग्ध हालात में जांघ में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने रुपयों के लेनदेन में तीन दोस्तों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुगवां निवासी सचिन सिंह (35) शराब का लती है। शुक्रवार शाम वह घर से निकला था। देर रात संदिग्ध हालत में जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसने पुलिस को फोन कर साथियों पर लेनदेन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया। गांव से कुछ दूर घायल पड़े होने की सूचना दी। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। एसओ सुनील कुुमार ने बताया कि युवक शराब और जुए का लती है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें