माधौगंज थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से आटा चक्की कारखाना मालिक की मौत हो गई।
गांव निवासी ओमप्रकाश (60) का गांव में आटा चक्की कारखाना लगा है। ओमप्रकाश खुद कारखाने की देखभाल करता था। बेटे रामरतन ने बताया कि गुरुवार सुबह कारखाने मेें काम करते समय ओमप्रकाश को मोटर से करंट लग गया।
आसपास के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई।