फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से घर जा रहे गल्ला कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो-21- दिनेश अग्रिहोत्री की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर साइकिल सवार गल्ला कारोबारी को रविवार रात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा मजरा पांडेयपुरवा निवासी दिनेश अग्निहोत्री (60) सेवानिवृत्त नलकूप चालक थे। मार्च में उन्होंने गल्ले का व्यापार शुरू किया था। रविवार देर रात मलौथा तिराहा स्थित दुकान बंद कर वह साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दिनेश के तीन बेटे हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश के पास 80 हजार रुपये थे। हादसे के बाद वह जब वह मौके पर पहुंचे तो 50 हजार रुपये गायब थे। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें