फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में तरौली मार्ग पर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

तरौली गांव निवासी हरिओम (22) कार चालक था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बिलग्राम-तरौली मार्ग पर वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगा।
इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें