फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्कूल बस रोककर चालक से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। जयपुरिया स्कूल की बस रोककर चालक के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि 28 नवंबर को सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के वादी बजरंग सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ युवकों ने स्कूल की बस रोककर चालक शैलेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज की और उसे धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने सुमित मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी वार्ड संख्या 17 और दो अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 352, 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपी सुमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राममोहन राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार राय और कांस्टेबल हर्षवर्धन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें