फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने में गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की शाम कछौना कोतवाली क्षेत्र के मसूड़ा गांव निवासी दिलीप सिंह की पत्नी पम्मी का शव संदिग्ध हालात में दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला था। पोस्टमार्टम में खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई थी। मृतका के पिता सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के बिरसापुर निवासी सर्वेश सिंह ने पति दिलीप सिंह पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इसके कारण पम्मी के खुदकुशी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी पति दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें