फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : मॉल और सिनेमा हॉल बंद

विज्ञापन
आदेश के बाद वी मार्ट मॉल के भी शटर कर दिए गए डाउन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना वायरस के भय के कारण एहतियातन उठाए गए कदमों से सीधे तौर पर जिले के लोग प्रभावित होते नजर आने रहे हैं। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन, शिक्षकों का प्रशिक्षण स्थगित करने के साथ स्कूल, कालेज, सिनेमा हॉल सब बंद होने से जिंदगी थम सी गई है। सड़कें भी वीरान नजर आ रही हैं। शहर में कुछ ऐेसे हालात दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार से शहर के कैनाल रोड स्थित सिनेमा घर मीरा टॉकीज का भी शटर डाउन कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव का कहना है कि अग्रिम आदेशों तक के लिए सिनेमा हॉल बंद रहेगा।
कोरोना के खौफ ने शहर के दोनों मॉलों को भी बंद करा दिया है। बुधवार सुबह से मॉल के बाहर सन्नाटा दिखा। कुछ लोग मॉल में खरीदारी करने पहुंचे लेकिन गेट बंद देख लौट गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने के लिए शासन के निर्देश के बाद बुधवार से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा सभी कक्ष और अन्य सामग्रियों को सील किया गया। जीआईसी के केंद्र प्रभारी सुधाकर बाजपेई का कहना है कि मूल्यांकन दो अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है।
शहर की सबसे व्यस्ततम रोड स्टेशन रोड पर से भीड़ गायब सी हो गई। जबकि आम दिनों में इस रोड पर हर वक्त जाम लगा रहता है। लोग इसे कोराना का ही असर मान रहे हैं।
श्री राम लीला मेला कमेटी के प्रमुख आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने नुमाइश बंदी की घोषणा कर दी। अभी कुछ दिन मेला और चलता लेकिन एहतियात के चलते इसे बंद करा दिया गया।
जिला अस्पताल में तीमारदार भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। मास्क लगाकर ही अस्पताल में आ-जा रहे हैं।
कोरोना को लेकर जिला कारागार में भी एहतियात बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। कारागार जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह का कहना है कि बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के लिए बंदियों से उनके परिजनों की मिलाई पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। फिलहाल ये व्यवस्था एक सप्ताह के लिए रखी गई है। इसके अलावा कारागार के अंदर से लेकर बाहर तक मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें