फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला सिपाही की खुदकुशी में मध्यप्रदेश पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
कृष्णा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। साल भर पहले महिला सिपाही की खुदकुशी के मामले में आरोपी मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाही को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के थाना बन्नादेवी किरन पैलेस निवासी सिद्धार्थी वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। इसके बाद जनवरी में उसे बेनीगंज कोतवाली में पोस्टिंग मिली थी।
तीन फरवरी 2020 को सिद्धार्थी का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने मौके से सिद्धार्थी का मोबाइल कब्जे में लिया था और जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सिद्धार्थी के ही गांव निवासी कृष्णा के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

कृष्णा मध्यप्रदेश पुलिस में सिपाही है। इन दिनों मुरैना पुलिस लाइन में तैनात है। बेनीगंज के निरीक्षक (अपराध) इरशाद त्यागी ने बताया कि कृष्णा को बेनीगंज बस अड्डे से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें