फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओवरलोड से मन्नापुरवा में ट्रिप हुई मशीन, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार-बार ट्रिपिंग और लाइन मरम्मत के चलते दिनभर जारी रही बिजली की आवाजाही
विज्ञापन


- सिटी विद्युत उपकेंद्र के सिनेमा रोड फीडर की ट्रिपिंग से परेशान हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र पर ओवरलोड के कारण उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन ट्रिप हो गई, जिससे कई फीडर बंद हो गए। साथ ही क्षेत्र में जारी लाइन शिफ्टिंग के कार्य से भी आपूर्ति पर असर पड़ा। सिटी विद्युत उपकेंद्र का सिनेमा रोड फीडर कई बार ट्रिप हुआ। बिजली की आवाजाही से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी
विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा से जुड़े फीडर प्रथम इससे शुक्रवार सुबह ओवरलोड के कारण ट्रिप हो गया। फीडर सुबह सात बजे बंद हो गया। जो दो घंटा के बाद साढ़े नौ बजे शुरू हो सका। इसके अलावा उपकेंद्र का टाउन द्वितीय फीडर भी बिजली लाइन पर काम होने के कारण सुबह साढ़े दस बजे बंद कर दिया गया। जो देर शाम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा सिनेमा रोड फीडर पूरे दिन ट्रिपिंग के कारण प्रभावित रहा। बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। उपखंड अधिकारी प्रेमराज ने बताया कि लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें