फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने से चोरी सोना, चांदी और असलहे बरामद, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-18- गिरफ्तार किए गए चोरों के साथ पुलिस टीम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सदर मालखाने में दो अप्रैल को हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। माल को पुलिस की वर्दी पहनकर लखनऊ में ठिकाने लगाने वाले फालोवर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इनके कब्जे से मालखाने से चोरी हुआ 300 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी के साथ ही छह असलहे भी बरामद हो गए हैं। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दो अप्रैल की रात सदर मालखाने में चोरी हुई थी। मिलान के बाद पता चला था कि लगभग 300 ग्राम सोने के जेवर, पांच किलो चांदी के जेवर, चार लाइसेंसी रिवाल्वर, दो कंट्रीमेड पिस्टल चोरी हुई हैं। मामले का खुलासा करने के लिए स्वॉट टीम के साथ शहर कोतवाली पुलिस को भी लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह स्वॉट टीम के प्रभारी ब्रज किशोर सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया के निकट पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तौफीक पुत्र गुड्डू, नवीन पुत्र राजेंद्र, चांद मियां उर्फ चांदू, अंकित पुत्र श्याम लाल, पूजा पुत्री श्याम लाल, मनीष पुत्र श्यामलाल, गुड्डू पुत्र इब्राहिम निवासी चीलपुरवा हरदोई और करन पुत्र सूर्य प्रताप निवासी चक्की फिरोजाबाद शामिल हैं। मुकुल नाम के फालोवर को भी गिरफ्तार किया गया है। करन पिछले कुछ समय से हरदोई के ही मोहल्ला चीलपुरवा में रह रहा है। एएसपी ने बताया कि चोरी गया सारा माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन्हीं लोगों ने एक अपर जिला जज के कार्यालय में भी ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में फालोवर ने लखनऊ पहुंचाया था चोरी का माल :
हरदोई। एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मुकुल नाम का व्यक्ति फालोवर है। घटना को मुख्य रूप से तौफीक, करन, नवीन और चांदमियां ने अंजाम दिया था। अंकित, पूजा, मनीष, गुड्डू और मुकुल ने चोरी के माल का बंटवारा करने और माल को छिपाने का पूरा इंतजाम किया था। चोरी के माल को लखनऊ सुरक्षित ले जाने के लिए फालोवर मुकुल ने पुलिस की वर्दी सिलवाई। इसके बाद पुलिस की वर्दी में मनीष के साथ चोरी का माल लेकर लखनऊ छिपाने गया था। पूजा का भी पूरे मामले में अहम किरदार है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभी मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें