हरदोई। मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष और जनपद में तैनात वरिष्ठ विपणन निरीक्षक ने 28 अक्टूबर को मंडी परिसर में दिए गए बयान पर माफी मांग ली है। इसके बाद मामले का पटाक्षेप भी हो गया है।
28 अक्टूबर को मंडी समिति में किसान नेताओं के साथ धान खरीद को लेकर हुए विवाद के दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस बयान को संज्ञान में लेकर एडीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की थी। रेनू मिश्रा ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के जरिये दिए गए जवाब में कहा है कि उन्होंने जान बूझकर धार्मिक या वर्गीय भावनाओं को आहत नहीं किया है। फिर भी अगर किसी की भावनाओं को धक्का लगा है तो उसके लिए बिना शर्त माफी मांगती हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने उक्त जवाब एडीएम को भी भेज दिया है।