फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बसों में लोड फैक्टर कम, हरदोई और सीतापुर की स्थिति चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्री संख्या कम होने यानी लोड फैक्टर में आ रही गिरावट ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस समस्या पर हरदोई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने क्षेत्रीय सभी डिपो के एआरएम संग समीक्षा बैठक की। लोड फैक्टर के मामले में हरदोई और सीतापुर की स्थिति चिंताजनक पाई गई जबकि सीतापुर डिपो की स्थिति प्रगति के अन्य मामलों में कम मिलने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन




हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय में हरदोई डिपो के अलावा सीतापुर, गोला, लखीमपुर, शाहजहांपुर, कन्नौज आदि जिले शामिल हैं। इन्हीं जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकाें और डिपो प्रभारिया के संग बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई रमेश कुमार ने बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि बसों का संचालन केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि राजस्व सृजन प्राथमिकता भी होनी चाहिए।
आंकड़ों की समीक्षा में सामने आया कि हरदोई और सीतापुर क्षेत्र के कई मार्गों पर बसों में यात्री संख्या कम हो रही है। लोड फैक्टर मानक से काफी नीचे गिर गया है। सबसे अधिक निराशाजनक प्रदर्शन सीतापुर डिपो का रहा। यहां न केवल यात्रियों की संख्या कम मिली बल्कि संचालन व्यवस्था में भी कई खामियां पाई गईं। अन्य डिपो की स्थिति भी बेहतर न होने पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सुधार न होने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



जनवरी में है यह स्थिति
बीते वर्ष की अपेक्षा जनवरी में हरदोई क्षेत्र के सभी डिपो में लोड फैक्टर कम हुआ है। इसमें सीतापुर की स्थिति सबसे खराब है वहीं, हरदोई व कन्नौज में भी यात्री कम हुए हैं। सीतापुर डिपो में जनवरी 2025 में 12,890 यात्रियों ने सफर किया। वहीं, जनवरी 2026 में 10,157 यात्री रहे। 2,733 सवारियों ने पिछले साल से कम सफर किया। इसके अलावा कन्नौज में 2020 यात्री कम रहे। हरदोई में 1517, गोला में 1293, लखीमपुर में 1088 और शाहजहांपुर में 141 कम यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें